दिसंबर 2012 में होगा पृथ्वी का विनाश?

अभी तक कई ज्योतिषशास्त्रियों और विद्याओं के अनुसार पृथ्वी पर प्रलय की भविष्यवाणियां की गई हैं। इनमें अधिकांश भविष्यवाणियां असत्य साबित हुई। अब 2012 के अंतिम माह दिसंबर का इंतजार है। दिसंबर-12 में प्रलय होगा, ऐसी भी कई भविष्यवाणियां की गई हैं। इस संबंध में कई विद्वानों के अनुसार माया कैलेंडर में भी इस बात का संकेत है।

अब तक माया कैलेंडर से जुड़ी प्रलय की भविष्यवाणी की जाती रही है वह भी असत्य ही है। क्योंकि कुछ तथ्य मिले हैं जिनसे यह बात सामने आई है। ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के अब तक के सबसे पुराने संस्करण से साफ  हो गया है कि अभी पृथ्वी पर प्रलय की कोई संभावनाएं नहीं है। कम से कम कुछ लाखों साल तक तो मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयकारी आपदा नहीं आएगी।

इस संबंध में खोज कर रहे पुरातत्वविदों ने ग्वाटेमाला में माया सभ्यता के प्राचीन शहर शूलतुन में एक घर की दीवारों पर बने चित्र ढूंढ निकाले हैं। ये तस्वीरें न केवल गणितीय और ऐतिहासिक रूप से अहम है बल्कि इससे माया सभ्यता के जीवन की एक अनूठी झलक मिलती है। इस शोधकार्य को अंजाम देने वाले पुरातत्वविदों ने कहा कि माया सभ्यता के लोग ब्रह्मांड के समय को समझने का प्रयास कर रहे थे और यही वह जगह है जहां वे इन गणनाओं को अंजाम दिया करते होंगे। 

इस शोध में प्राप्त पेंटिंग्स में लगभग आधे वर्ग मीटर आकार का एक कैलेंडर मिला है। इसे अब तक मिला सबसे पुराना माया कैलेंडर माना जा रहा है। इस कैलेंडर में कई वर्षों के लिए समय की गणना की गई है और यह कम से कम 7000 साल आगे तक जाता है। जाहिर है 2012 का प्रलय इन मायावासियों के दिमाग में नहीं था। साथ ही इन गणनाओं के आधार पर लाखों-करोड़ों वर्ष आगे तक की भविष्यवाणियां की जा सकती हैं। यह नया कैलेंडर पत्थर की एक दीवार में तराशा हुआ है जबकि 2012 में दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने वाले सभी माया कैलेंडर पुरानी पांडुलिपियों में मिलते हैं। दुनिया के अंत की घोषणा करने वाले सभी कैलेंडर इस पाषाण कैलेंडर से कई सौ वर्ष बाद तैयार किये गए थे। 
source

कोई टिप्पणी नहीं:

123

------------------------------
------------------------------ Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...