रहस्य, रोमांच और कौतूहल से भरी 10 गुफाएं

इंसान जब सभ्य होने लगा तो उसे रहने की चिंता सताई। कभी पड़ों पर रहने वाले इंसानों ने पहाड़ों में बने गुफाओं को अपना घर बनाना शुरू किया। प्राकृतिक रूप से बनी ये गुफाएं उन्हें रोमांचित करती रहती थी। इसकी खोज में भटकते-भटकते उन्होंने कई गुफाओं की खोज कर ली। इनमें रहने के अलावा अपनी आस्था के मुताबिक मंदिर स्थापित किए। उनमें चित्रकारी की। इसका प्रमाण आज भी मौजूद है। 
रहस्य, रोमांच और आध्यात्म को प्रदर्शित करती ये गुफाएं आज भी इंसानों को लुभाती हैं। यही कारण है कि प्राकृतिक गुफाओं के अलावा कृत्रिम गुफाओं का भी निर्माण किया गया है। प्रमाणों के मुताबिक, सर्वप्रथम मानव निर्मित गुफाओं का निर्माण दूसरी शताब्दी ई.पू. के आसपास हुआ था।
आइए रहस्य, रोमांच और आध्यात्म को प्रदर्शित करती ऐसे ही कुछ गुफाओं को तस्वीरों के माध्यम से जानते और समझते हैं-
तस्वीरों में देखिए...रहस्य, रोमांच और कौतूहल से भरी 10 गुफाएं 

1- अजंता और एलोरा की गुफाएं, महाराष्ट्र
2- एलिफैंट आइसलैंड केव, महाराष्ट्र
3- बादामी, कर्नाटक
4- उदयगिरि और खंदागिरी की गुफाएं, उड़ीसा
5- ताबू गुफाएं, हिमाचल प्रदेश
6- मेघालय की गुफाएं
7- अमरनाथ गुफा, जम्मू और कश्मीर की गुफाएं
8- अंदावली और मोगलाराजपुरम की गुफाएं, आंध्र प्रदेश
9- त्रिची रॉक फोर्ट और पल्लवा की गुफाएं, तमिलनाडू
10- दुंगेश्वर गुफा मंदिर, बिहार

प्रकृति के 5 अद्भुत चमत्कार

PHOTOS: प्रकृति के 5 अद्भुत चमत्कार, जिन्हें देखना चाहेंगे आप!

पूरी दुनिया में प्राकृतिक नजारों को देख कर बरबस ऐसा लगता है कि इस धरती से परे कोई शक्ति हमें संचालित करती है। हमारा ख्याल रखती है। दुनिया के कोने-कोने में हमें यह अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। पेड़-पौधे, पत्तियां, नदीं, झील, झरने और पहाड़ सबकुछ प्रकृति का दिया अनमोल तोहफा है।

भारत के सभी राज्यों में प्रकृति की छटा देखने को मिलती है।
1- मनीकरन, हिमाचल
2- बोर्रा गुफा, आंध्र प्रदेश
3- मैगनेटिक हिल, लद्दाख 
4- अमरनाथ मंदिर, जम्मू-कश्मीर 
5- लिविंग रूट ब्रिज, चेरापूंजी

टाट वाले बाबा

अनोखे 'बाबा' की अनकही दास्तान, देखिए दुर्लभ तस्वीरें...
गठा हुआ लंबा शरीर। धरती को छूते लंबे-लंबे भूरे बाल। ओज से चमकता चेहरा। बुढ़ापे में भी जवानी जैसा जोश। जी हां, हम बात कर रहे हैं टाट वाले बाबा की। उनकी योग शक्ति से आज दुनिया भले ही अनजान है, लेकिन उनकी उपलब्धियां और शक्तियां बहुत महत्वपूर्ण थीं। टाट वाले बाबा का जन्म पंजाब के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। बचपन में परिवारिक परिस्थितियों के कारण वह अधिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाए थे। 9 साल की उम्र में वह योग और ध्यान करने लगे। बड़े होने पर उनकी शारीरिक बनावट देख कर मित्रों ने आर्मी ज्वाइन करने का सुझाव दिया। वह मान गए और आर्मी ज्वाइन कर ली, लेकिन उनको आर्मी का जीवन रास नहीं आया। उन्होंने दो महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया और साधुओं की तरह जीवन जीने लगे।

अजीबो-गरीब मंदिर

तस्वीरों में देखिए भारत के टॉप 5 अजीबो-गरीब मंदिर

भारत के ये सात आश्चर्य

PHOTOS: दुनिया के लिए कौतूहल बनें भारत के ये सात आश्चर्य
 पर्यटन मंत्रालय द्वारा पिछले साल कराए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के तहत सूर्य मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, तवांग मठ, जैसलमेर दुर्ग और नालंदा विश्वविद्यालय को भारत के सात आश्चर्यजनक स्थलों के रूप में चिह्नित किया गया था। पर्यटन मंत्रालय के अतुल्य भारत अभियान के तहत इन सात आश्चर्यजनक स्थलों की घोषणा की गई थी।

डरावने टूरिस्ट स्पॉट्स


हिल ऑफ क्रॉसेस (लिथुआनिया) - द हिल ऑफ क्रॉसेस लिथुआनियन के छोटे औद्योगिक शहर सियाउलई से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। छोटी पहाड़ी पर हजारों की सख्या में लगे हुए क्रॉस यहां की पहचान हैं। यह बता पाना मुश्किल है कि यहां पहला क्रॉस किसने लगाया था। यह कहा जाता है कि 20वीं शताब्दी मे कम्युनिस्टों द्वारा इस पहाड़ी को नष्ट करने की कोशिश की गई थी और सभी क्रॉस हटा दिए गए थे, लेकिन जल्द ही हजारों की संख्या में क्रॉस फिर से लगा दिए गए। यहां का दृश्य काफी खौफनाक और डरावना लगता है
PHOTOS: सबसे डरावने टूरिस्ट स्पॉट्स, यहां जाने से कतराते हैं लोग

मथुरा में यमुना तीरे रहने वाले देवराहा बाबा


UNSEEN PICS: सैकड़ों साल जीने वाले इस बाबा के भक्त थे कई पीएम! 

मथुरा में यमुना तीरे रहने वाले देवराहा बाबा को एक चमत्कारी और अवतारी व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि जून सन् 1990 में समाधि पर जाने से पहले इस सिद्ध बाबा ने 500 साल तक अपना जीवन जीया था। उनका संभावित जन्म सन् 1477 में हुआ था।

123