आज के मॉर्डन युग में भी दुनिया के कई देशों के कुछ हिस्से अंधविश्वास से ऐसे घिरे हुए हैं कि कई मासूम इसकी भेंट चढ़ रही हैं। जवान और कुंआरी लड़की के साथ सेक्स करने पर एचआईवी एड्स जैसी गंभीर बीमारी खत्म हो सकती है। इस अंधविश्वास ने साउथ अफ्रीका के ग्रामीण ईस्टर्न केप इलाके में इन दिनों जोर पकड़ लिया है। इसी चक्कर में कई जवान लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है और उन्हें एड्स मरीजों के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ ऐसे भी केस देखे गए कि इन मासूमों के साथ जबरन शादी के लिए किडनैपर्स इन मासूमों के माता-पिता को पैसे भी दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका के जोशा इलाके में इस प्रथा को उखुतवाला नाम से जाना जाता है।