tradition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
tradition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

'जूठे सुहाग' से 'सुहागिन' बनाने की परम्परा

बांदा| 'धोबिनिया दइ दे आपन सुहाग, हमार बन्नी हाथ जोरे खड़ी..' यह बुंदेलखण्ड का एक ऐसा वैवाहिक मंगल गीत है जो कन्या को 'सुहागिन' बनाते वक्त गाया जाता है। हिंदू रीति-रिवाज के इस वैवाहिक बंधन में अगड़ों, पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग की सात कौमों के मिलन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि दलित वर्ग की महिला के 'जूठे सुहाग' से ही कन्याएं 'सुहागिन' बनती हैं।

राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक कारणों से भले ही समाज में छुआछूत, भेदभाव और वैचारिक मतभेदों की गहरी खाई हो, पर वैवाहिक बंधन से जुड़ी इस रस्म के दौरान मंडप में एक ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिलता है जो कुछ पल के लिए समाज को एक सूत्र में बांधकर बराबरी का दर्जा देने में सफल है। वैवाहिक मंडप में दूर-दूर तक छुआछूत या भेदभाव का किसी से कोई सरोकार नहीं होता।

बुंदेलखण्ड में हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों से सम्पन्न होने वाली वैवाहिक रस्मों में सबसे बड़ी भूमिका समाज के अनुसूचित वर्ग की उस महिला की होती है, जो अपना जूठा सुहाग (मांग में भरा सिंदूर) कन्या की मांग में भरकर उसे 'सुहागिन' बनाती है।

123