संता जी यूं बिगड गए
पढते पढते समाचार पत्र को , संता जी यूं बिगड गए ,
करे कोई , भरे कोई, न्याय के दावे अब किधर गए ?
लगता है अब तो क़ानून भी माया पाश में जकड़े गए ,
देखिये, ''राम स्वरुप'' ने चोरी की, ''फलस्वरूप'' पकडे गए ??
करे कोई , भरे कोई, न्याय के दावे अब किधर गए ?
लगता है अब तो क़ानून भी माया पाश में जकड़े गए ,
देखिये, ''राम स्वरुप'' ने चोरी की, ''फलस्वरूप'' पकडे गए ??
डोंगा
इथोपिया में एक ऐसी जनजाति है, जिसमें खूबसूरत और मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए भयंकर लड़ाई लड़ना पड़ती है। इस लड़ाई में शामिल होने से पहले युवक को गाय का ताजा खून भी पीना पड़ता है। इस लड़ाई में जो विजेता होता है, वह सबसे खूबसूरत युवती को पाने का हकदार हो जाता है। विवाह की यह विचित्र परंपरा सूरमा जनजाति में प्रचलित है।
यह जनजाति इथोपिया के दक्षिणी क्षेत्र में ओमो रिवर वैली में रहती है। गर्लफ्रेंड पाने की ख्वाहिश रखने वाले युवक को दूसरे प्रतिस्पर्धी से भयंकर लड़ाई करनी होती है। इस लड़ाई को 'डोंगा' नाम से जाना जाता है। हर साल फसल आने के बाद यह खूनी लड़ाई आयोजित की जाती है। इसमें युवक धारदार हथियार और लाठियों लैस होकर प्रतिद्वंदी से लड़ते हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
.jpg)


.gif)
