साक्षात्कार

साक्षात्कार कर्ता " आप हैं हमारे देश के मशहूर कृषि वैज्ञानिक श्री सर्वज्ञानी जी....आपका हमारे इस खास प्रोग्राम में स्वागत है जनाब "
वैज्ञानिक जी " जी धन्यवाद.....आपका "
साक्षात्कार कर्ता " सर ये बातइये कि बरसात के इस मौसम में सलाद में कौन सी चीज अच्छी रहती है....?? "
वैज्ञानिक " कुछ भी जो कि आपको भाता हो....पर इस मौसम में खीरा नहीं खाना चाहिए....."
साक्षात्कार कर्ता " क्यों जी अगर किसी को खीरा ही भाये तो वो क्या करे....??
वैज्ञानिक " खीरा ही क्यों भाएगा....?? कुछ और भी तो खा सकता है जैसे कि मूली......"
साक्षात्कार कर्ता " पर अगर मान लीजिए किसी को मूली नहीं, खीरा ही अच्छा लगे तो खीरा कैसे खाया जा सकता है...?? "
वैज्ञानिक " अगर किसी को मरना हो तो इस मौसम में खीरा खा सकता है....."
साक्षात्कार कर्ता " तो फिर इस मौसम में खीरा बिकता क्यों है....?? "
वैज्ञानिक " अरे भाई जब पैदा हो रहा है तो बिकेगा भी....आप समझते क्यों नहीं हैं....??
साक्षात्कार कर्ता " अच्छा तो हमारे देश में मृत्युदर बरसात में खीरा खाने की वजह से ही बढ़ रही है....?? '
वैज्ञानिक " अरे भाई नहीं....ऐसा नहीं है....."
साक्षात्कार कर्ता " अभी तो आपने कहा कि किसी को मरना हो तो इस मौसम में खीरा खा सकता है......???"
वैज्ञानिक " अरे मेरे कहने का मतलब ये है कि बरसात में भी एक तरीका होता है, जिससे खीरा खाया जा सकता है...."
साक्षात्कार कर्ता " हाँ तो वो तरीका बताइये हमारे दर्शकों को....."
वैज्ञानिक " देखिये आपने देखा होगा कि लोग खीरे को एक सिरे से काटकर दोनों हिस्सों को काफी देर तक रगड़ते हैं....??"

साक्षात्कार कर्ता " हाँ सर जी....देखा तो है...पर समझ में नहीं आया कि लोग ऐसा क्यों करते हैं....?? "
वैज्ञानिक " ऐसा करने से खीरे के अंदर से विषैले तत्व निकल जाते हैं...."
साक्षात्कार कर्ता " ऐसा करने से विषैले तत्व कैसे निकल जाते हैं....?? "
वैज्ञानिक " आपने देखा होगा कि जब दोनों हिस्सों को आपस में रगड़ते हैं तो कुछ सफ़ेद सफ़ेद सा निकलता है....?? "
साक्षात्कार कर्ता " सर जी....आप कैसी बातें कर रहे हैं....?? ये फेमिली चैनल हैं...इस पर ऐसी बातें करना मना है...."
वैज्ञानिक " अरे भाई...!! आप गलत समझ रहे हैं....मेरा कहने का मतलब है कि खीरे के दोनों टुकड़ों के बीच में कुछ सफेद सफ़ेद निकलता है...ये आपने देखा है या नहीं....?? "
साक्षात्कार कर्ता " हाँ जी देखा तो है...."
वैज्ञानिक " बस यही होता है वो विषैला तत्व....जो इस प्रकार रगड़ने से निकल जाता है......"
साक्षात्कार कर्ता " पर सर एक बात समझ में नहीं आयी....?? "
वैज्ञानिक " कौन सी बात....?? "
साक्षात्कार कर्ता " यही कि ये कैसे पता चलता है कि खीरे को किस तरफ से घिसना है..?? "
वैज्ञानिक " अरे भाई....खीरे को मुंह की तरफ से काटा जाता है...."
साक्षात्कार कर्ता " खीरे का मुंह भी होता है.....?? कभी चिल्लाता तो नहीं है काटे जाने पर...?? "
वैज्ञानिक " अरे भाई जिस तरफ उसका डंठल होता है उसी तरफ उसका मुंह होता है...."
साक्षात्कार कर्ता " तो इसका मतलब ये हुआ कि खीरे को मुंह की तरफ से काट कर आपस में घिसने से उसके विषैले तत्व निकल जाते हैं...?? और उसे खाया जा सकता है...??
वैज्ञानिक " जी हाँ आपने एक दम सही समझा......"
साक्षात्कार कर्ता " आपका बहुत बहुत धन्यवाद....."
वैज्ञानिक " और कोई सवाल जो आप अपने दर्शकों के लिए करना चाहें.....?? "
साक्षात्कार कर्ता " बस एक सवाल और है....."

वैज्ञानिक " जी पूछिए क्या सवाल है....??

साक्षात्कार कर्ता " क्या हम सांप और अन्य जहरीले जानवरों को भी खीरे की तरह घिस घिस कर खा सकते हैं....?? "
( वैज्ञानिक अभी तक कोमा में है............" ) 

कोई टिप्पणी नहीं:

123

------------------------------
------------------------------ Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...