हनुमान जी की आंखों से छलकने लगे आंसू!


मिर्जापुर। क्या आप विश्वास करेंगे कि पवनसुत हनुमान की प्रतिमा से आंसू निकलने लगे। जी हां, ऐसा यूपी के मिर्जापुर के बूढ़ेनाथ मंदिर में हुआ।

जैसे ही आंसू निकलने की खबर फैली। हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो लगी। जैसे तैसे पुलिस प्रशासन को बुलाया गया। प्रशासन ने भीड़ को काबू में किया। आलम ये था कि लोगों ने अपनी झोलियां खोल दी। दान देने लगे।

बताया जा रहा है कि बूढ़ेनाथ मंदिर के पुजारी ने जैसे ही बजरंगबली की प्रतिमा पर घी और सिन्दुर लगाकर पूजा की। उसके कुछ ही देर बाद प्रतिमा से आंसू निकलने लगे।

करीब एक घंटे बाद आंसू बंद हो गया। लोगों का मानना है कि यह सिन्दूर एवं घी की वजह से था लेकिन आस्था के आगे वैज्ञानिक कारण भी फीके पड़ गए थे। जितनी मुंह उतनी बात थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें