बाल कटवाने की कीमत 1 'स्पलेंडर' बाइक

भारत के एक सैलून में सिर्फ कटवाने के लिए 50000 रुपये खर्च करने पड़ जाते हैं, तो शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन ये सच है। जी हां रोसियानो फेराती सैलून में सिर्फ बाल कटवाने के लिए इतने पैसे खर्च करने पड़ते हैं, जितने में 1 स्पलेंडर को खरीदा जा सकता है। 

फैशन के तेजी से बदलते बाजार में लोग अपने मनमाफिक हेयर स्टाइल के लिए मुंहमांगी रकम देने से गुरेज नहीं करते। दुनिया के सबसे महंगे बारबर में शामिल रोसियानो फेराती का भारत में भी सैलून है। लेडी गागा और कई हॉलीवुड एक्टर्स के हेयर स्टाइल को न्यू लुक देने का काम भी करता है। 


अब आपको लग रहा होगा कि रोसियानो फेराती बाल काटने के बहुत ज्यादा पैसे लेता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में और भी ऐसे हेयर स्टइलिस्ट हैं जो बाल काटने के लिए 25-30 हजार रुपए तक चार्ज करते हैं। सेली हार्शबर्गर, फ्रैडरिक फेकेई कई ऐसे नाम है जो एक बार सिर्फ बाल काटने के बदले 500 डॉलर (तकरीबन 25000 रुपए) तक लेते हैं।


आपको बता दें कि रोसियानो फेराति ने भारत में दो सैलून खोल रखा है। इसमें से एक मुंबई में है वहीं दूसरा सैलून गुडगांव के ओबरॉय होटल में है। इन सैलून में काम करने वालों को रोलियानो खुद ट्रेंड करते हैं। फेराति के दुनिया भर में 20 सैलून हैं जिसमें मैड्रिड, मिलान, पेरिस, न्यूयार्क और लॉस एंजिलिस प्रमुख हैं।


source

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें